![]()
फिरोजाबाद में चलती ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे तीन यात्री घायल हो गए। टूंडला स्टेशन पर प्लेटफार्म से पैर रगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर आरपीएफ टूंडला ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यह घटना हावड़ा से जोधपुर जा रही ट्रेन संख्या 22307 बीकानेर सुपरस्टार एक्सप्रेस में हुई। इस ट्रेन के जनरल कोच के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल के सुंडीमा निवासी कुशमंडल पुत्र अशपति मंडल और बिहार के गया निवासी नीरज पुत्र उपेंद्र दास के पैर प्लेटफार्म से रगड़ गए, जिससे वे घायल हो गए। इसी तरह, ट्रेन संख्या 12987 सियालदह एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे कौशांबी, इलाहाबाद निवासी नीरज कुमार पुत्र किशन लाल भी गेट पर बैठे थे। प्लेटफार्म से पैर टकराने के कारण वह भी चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ टूंडला की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ टूंडला के कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि यात्रियों के गेट पर बैठकर यात्रा करने के दौरान उनके पैर प्लेटफार्म से रगड़ गए, जिससे वे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source link
चलती ट्रेन के गेट पर बैठे तीन यात्री घायल:फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर प्लेटफार्म से पैर रगड़ने से हादसा