![]()
मुरादाबाद में नियमों को ताक पर रखकर गंगा नदी के भीतर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। एक-एक राबन्ना पर 50-50 डंपर बालू ढोई जा रही है। नया मुरादाबाद से लगे नदी के हिस्से में खनन माफिया दिन ढले से लेकर तड़के 5:00 बजे तक जेसीबी नदी का सीेना रहे हैं। मुरादाबाद में बजरंग दल से जुड़े लोगों का नाम अवैध खनन के इस खेल में सामने आ रहा है। एक बजरंग दल नेता और उसके भाई के पास 13 डंपर हैं। नया मुरादाबाद में गांगन नदी में हो रहे अवैध खनन की साइट पर कपिल शर्मा नाम का युवक साइट को लीड कर रहा है। उसका कहना है कि उसके पास खनन की परमिशन है, लेकिन नियम ये कहता है कि नदी की धारा के 500 मीटर की दूरी तक दोनों साइड कोई खनन परमिशन नहीं हो सकती।
दूसरा खेल ये है कि एक ही रवान्ना पर 50-50 डंपर बालू ढोई जा रही है। यानी निर्धारित मानक से 50 गुना अधिक बालू निकालकर उसका ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा है।
मुरादाबाद में इसके अलावा इटायला साइट से भी बड़े पैमाने पर डंपर बालू लेकर आ रहे हैं। इटायला में फावड़े की परमिशन पर वहां का ग्राम प्रधान का पति जीशान JCB से अवैध खनन कर रहा है। पाकबड़ा पुलिस से अपने नजदीकी रिश्तों के चलते उसकी साइट के ट्रक और डंपर पाकबड़ा एरिया में दौड़ रहे हैं।
अवैध खनन के इस खेल में मुरादाबाद को तहसील टीम से लेकर खनन विभाग के बड़े अधिकारियों तक की भूमिका सवालों के घेरे में है।
Source link
मुरादाबाद में गांगन नदी में रातभर अवैध खनन:खनन विभाग की सरपरस्ती में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक सैकड़ों डंपर मिट्टी ट्रांसपोर्ट