![]()
वाराणसी में शुक्रवार की भोर शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर चेन स्नैचर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट के रुपये और घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश ने शिवपुर क्षेत्र में महिला से चेन लूट की वारदात कबूल करते हुए अपने साथी के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घायल बदमाश को पुलिस ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार किया जा रहा है। उसके कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया है।
शुक्रवार तड़के शिवपुर इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ रिंग रोड सिंधौरा-चांदमारी अंडरपास के पास बिना नंबर प्लेट की टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। भेलूपुर किरहिया निवासी घायल बदमाश बादल साहनी पुत्र अनिल साहनी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, 3630 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। बदमाश ने कबूली वारदात पूछताछ में बादल साहनी ने बताया कि उसने अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर 30 अप्रैल 2026 को शिवपुर स्थित विश्वनाथपुरी कॉलोनी में एक महिला के गले से चेन लूटी थी। वारदात के बाद दोनों सेंट्रल जेल रोड की तरफ फरार हो गए थे। लूटी गई चेन को ज्वैलर्स के यहां बेच दिया गया था और हिस्से में मिले पैसों में से कुछ रकम नशे में खर्च कर दी गई। बताया कि वारदात के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करते थे और क्षेत्र में फिर से लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। घायल बदमाश को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फायरिंग से जुड़े साक्ष्य भी एकत्र कर फील्ड यूनिट की सहायता से जांच शुरू कर दी है।
Source link
वाराणसी पुलिस ने मुठभेड़ में चेन स्नेचर को मारी गोली:शिवपुर में महिलाओं से जेवरात लूटने का आरोपी, बाइक-तमंचा बरामद