![]()
रेल मंत्रालय ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन मुरादाबाद होकर चलेगी, जिससे मुरादाबाद मंडल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने रेल मंत्री से इस ट्रेन को शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद रेलवे ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। यह अमृत भारत एक्सप्रेस एक कम स्टॉपेज वाली सुपरफास्ट ट्रेन होगी। इसके सभी कोच अनारक्षित रहेंगे, जिससे यात्री सामान्य जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशनों पर होगा, जिससे इन जिलों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। शुरुआती योजना के तहत, ट्रेन को सप्ताह में एक दिन चलाया जाएगा। हालांकि, रेलवे ने अभी तक इसका पूरा टाइम टेबल जारी नहीं किया है। भविष्य में यात्रियों की संख्या के आधार पर इसके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मुरादाबाद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उन्हें फिलहाल उद्घाटन कार्यक्रम या संचालन तिथि से संबंधित कोई अधिकृत सूचना प्राप्त नहीं हुई है। नई ट्रेन की खबर से यात्रियों में खुशी का माहौल है।
Source link
दिल्ली-गोरखपुर रूट पर नई अमृत भारत ट्रेन मंजूर:मुरादाबाद होकर चलेगी, सभी कोच अनारक्षित सुपरफास्ट जनरल