![]()
लखनऊ में ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल धूमधाम से मनाया गया। आवासीय जन कल्याण सेवा समिति सेक्टर 12 इंदिरानगर में इस विशेष अवसर पर भंडारा और सुंदर कांड का आयोजन हुआ। इस में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा दिन प्रसाद वितरण जारी रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मंत्री असीम अरुण , विधायक ओपी श्रीवास्तव , पूर्व सांसद अशोक वाजपेई समेत बड़ी संख्या में सियासी और सामाजिक लोगों का जमावड़ा लगा। सेक्रेटरी सुनील त्यागी ने कहा कि इस भंडारा आयोजन सोसाइटी के लोग अहम भूमिका अदा करते है। बड़ा मंगल यह खास पर्व है जिसका समिति के सभी लोगों को इंतजार रहता है। यह पर्व हमारी तहजीब और संस्कृति का हिस्सा है। जैसा हमारे बड़े बुजुर्गों ने बताया कि हमारे शहर से ही सबसे पहले भंडारा की शुरुआत हुई और आज पूरे भारत में भंडारा एक महा पर्व बन गया है। सुबह से ही आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। भगवान हनुमान के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सुनील त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के सभी लोगों ने इस भंडारा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां सभी लोग सेवा भाव से काम करते हैं, हनुमान जी में सभी लोगों की अपार श्रद्धा है इस वजह से बड़े मंगल का हमेशा से इंतजार रहता है। सुनील त्यागी, प्रभु नाथ , सुधा शर्मा, पूनम शर्मा , मंजू कुशवा , अंजलि रावत , सुशीला गुप्ता , पारुल , सुमिता समेत तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।
Source link
लखनऊ के इंदिरा नगर में भव्य भंडारा आयोजन:मंत्री असीम अरुण हुए शामिल , सुनील त्यागी बोले- भंडारा भारतीय संस्कृति का हिस्सा