![]()
सुल्तानपुर में नेशनल हाईवे-731 फोरलेन पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से आ रहे डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कोथरा कला महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विशाखापट्टनम से तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के बाद बस (यूपी 65 क्यूटी 0890) वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जा रही थी। रास्ते में यात्री नित्यक्रिया के लिए हाईवे किनारे रुके हुए थे, तभी यह हादसा हो गया।
सी दौरान रामपुर से मिर्चा लादकर जौनपुर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से बस में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और 4 लोगों को हल्की चोटें आईं। डीसीएम का खलासी भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी यात्रियों को पुलिस की मदद से दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
सुल्तानपुर में खड़ी बस में पीछे से घुसी डीसीएम:खलासी समेत 4 यात्री घायल, मिर्चा लादकर जौनपुर जा रही थी गाड़ी