महाठग रवींद्र सोनी की पहली पत्नी ने खोले राज:बेटी से मिलाने को एक साल में 22 बार दुबई बुलाया, झगड़ों से तंग आकर लिया था तलाक


महाठग रवींद्र नाथ सोनी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। 1500 करोड़ की ठगी के मामले में रवींद्र की पहली पत्नी के बयान के बाद ऐसी कई जानकारियां सामने आयी हैं, जिससे महाठग के रसूख का पता चलता है। बेटी को पिता रवींद्र से मिलाने के लिए स्वाती एक साल में 22 बार दिल्ली से दुबई गई। वह तीन से चार दिन रुकती और फिर वापस चली आती। पुलिस के मुताबिक स्वाती ने बताया कि रवींद्र उसके नाम पर संपत्ति खरीदता था और तत्काल पॉवर ऑफ अटार्नी ले लेता था। उसके नाम पर जो भी संपत्ति ली गई या खाते में जो भी पैसा आया गया, वह सब रवींद्र हैंडल करता था। 2024 में तलाक के एवज में रवींद्र ने उसे तीन संपत्तियां दी, जिससे उसे तीन लाख रुपये किराया मिलता है। अपनी 10 साल की बेटी को लेकर स्वाती कोतवाली बयान देने पहुंची थी। स्वाती के बयानों के बाद अब पुलिस रवींद्र का पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। स्वाती ने जिन संपत्तियों के बारे में बताया, उसके बारे में पूछताछ की जाएगी। 2009 में पढ़ाई के दौरान दिल्ली में मिले थे पुलिस को दिए बयान में स्वाती ने बताया कि वर्ष 2009 में वह और रवींद्र दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉलेज में साथ पढ़ते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। 2011 में रवींद्र दुबई की रॉक बैंक में नौकरी करने लगा। कुछ समय बाद वह भी दुबई गई और वहां के स्कूल बिंडर वेल में पढ़ाने लगी। छह साल बाद 2015 में बेटी आध्या हुई, जिसके बाद वह भारत वापस आ गई। 2018 में रवींद्र ने बैंक की नौकरी छोड़कर ब्लूचिप कंपनी खोली। 2022 से 2023 के बीच वह 22 बार दुबई गई। पुलिस ने इतना अधिक दुबई जाने के बारे में पूछा तो स्वाती ने बताया कि बेटी से रवींद्र का लगाव था। उससे मिलवाने ही वह दुबई जाती थी। तीन से चार दिन रुक कर वापस भारत आ जाती थी। स्वाती ने बताया कि 2024 में उसने रवींद्र से तलाक लिया, इसके पीछे कारण आए दिन होने वाले विवाद हैं। तलाक के बाद उसे तीन संपत्तियां मिली, जिससे उसे तीन लाख रुपये की आय होती है, उससे खर्च चलता है। स्वाती ने पुलिस को बताया कि रवींद्र ने गुड़गांव में व्हाइट लैंड में 36 लाख रुपये का फ्लैट 1.75 करोड़ में बेचा। 1.10 करोड़ की एफडी उसके खाते में कराई। पुलिस को उसने बताया रवींद्र ने जो भी संपत्ति उसके नाम पर खरीदी, उसकी पॉवर ऑफ अटार्नी वह तुरंत ले लेता था। उसके खाते में जो भी पैसा आया, उसकी चेक ले लेता था। स्वाती ने कहा कि कभी भी उसने संपत्ति खरीद बिक्री में हस्ताक्षर नहीं किए हैं। गुरनीत कौर की फोटो देखते ही स्वाती बोली, रवींद्र उसके साथ ज्यादा रहता है। रवींद्र पर 18 मुकदमे, 6 में लगी चार्जशीट कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में रवींद्र नाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही दुबई में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद खुलासा हुआ कि रवींद्र नाथ सोनी महाठग है। वह अब तक 1500 करोड़ की ठगी कर चुका है। उस पर कोतवाली में 18 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें 6 मामलों में चार्जशीट लग चुकी है। रवींद्र को एक केस में जमानत भी मिल चुकी है। हाईकोर्ट में उसने दर्ज सभी एफआईआर को निरस्त करने के साथ ही सभी मामलों की एक साथ सुनवाई करने की मांग की है। इनके नाम आ चुके सामने एसआईटी की जांच में अब तक महाठग रवींद्र नाथ सोनी के साथ विभाष त्रिवेदी, सूरज जुमानी, गुरनीत कौर, हितेश बलवा, दरवेश मोहम्मद कैसी, सोनी की पत्नियों स्वाती सोनी और माघी उर्फ मोहिनी उर्फ मोनिका के नाम सामने आ चुके हैं। अभिनेता सोनू सूद और खली का प्रमोशन करने को लेकर नाम जुड़ा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *