मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई:460 वाहनों का चालान, 4 गाड़ियां सीज


मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 460 वाहनों का चालान किया गया और चार गाड़ियां सीज की गईं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर रविवार देर शाम तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इसमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई, साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी कार्रवाई की गई।
अभियान के लिए कुल 46 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 54 अलग-अलग स्थानों पर बदल-बदलकर लगभग 1300 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 460 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया और 4 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *