देवरिया में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खाया जहर:हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, देर रात मौत


देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के सीसई गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सीसई गांव निवासी संदीप मौर्य (26) पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद संदीप मौर्य ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद संदीप की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान संदीप मौर्य की मृत्यु हो गई। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में शोक छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *