हरबंश मोहाल अधेड़ ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:नोट में लिखा- मेरे मरने के बाद संपत्ति मंदिर में दान कर देना


हरवंश मोहाल में घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में चल रहे अधेड़ ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। भाई ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि– मेरी मौत के बाद संपत्ति मंदिर में दान करने की बात लिखी हुई थी। कछियाना मोहाल निवासी 57 वर्षीय संदीप कुमार पांडेय कॉस्मेटिक दुकानदार थे। परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा शिवम और एक शादीशुदा बेटी है। पुलिस ने बताया कि उनका बेटा बहू और पौत्र के साथ गुजरात में रहता है। जबकि उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले बेटी के पास वृंदावन गई है। घरेलू कलह और एकांकी जीवन के कारण वह कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। शनिवार को भाई राजाराम उन्हें बुलाने गए तो उनका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें घरेलू कलह के साथ मौत के बाद उनकी सम्पत्ति मंदिर में दान करने की बात लिखी है। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *