Skip to content
Tuesday, September 15, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • आपके बच्चे को लखपति बनाएगा PPF अकाउंट:अपने बच्चे के नाम खुलवाएं ये अकाउंट, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम
  • business

आपके बच्चे को लखपति बनाएगा PPF अकाउंट:अपने बच्चे के नाम खुलवाएं ये अकाउंट, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। आप अपने बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर उसके लिए आसानी से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नियम हैं। हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं। एक व्यक्ति एक ही बच्चे के नाम पर खोल सकता है PPF अकाउंट एक व्यक्ति अपने नाम पर केवल एक ही PPF अकाउंट खुलवा सकता है। हालांकि व्यक्ति अपने PPF अकाउंट के अलावा नाबालिग बच्चे के नाम पर एक अन्य PPF खाता खुलवा सकता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक अभिभावक (गार्जियन) एक ही बच्चे के नाम पर PPF खाता खोल सकता है। नियमों के मुताबिक, अगर किसी के दो बच्चे हैं तो एक नाबालिग बच्चे का PPF अकाउंट मां और दूसरे का पिता खुलवा सकता है। कितना पैसा कर सकते हैं जमा? नाबालिग के PPF अकाउंट के लिए भी एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए की डिपॉजिट लिमिट लागू है। लेकिन अगर मां-पिता का खुद का PPF अकाउंट भी है तो उनके खुद के अकाउंट और नाबालिग के PPF अकाउंट दोनों को मिलाकर अधिकतम डिपॉजिट लिमिट 1.5 लाख रुपए सालाना ही रहेगी। बच्चे के 18 साल का होने पर बच्चा हैंडल कर सकता है अपना अकाउंट नाबालिग बच्चे के 18 साल का हो जाने के बाद अकाउंट का स्टेटस माइनर से मेजर करने के लिए ऐप्लिकेशन देनी होगी। इसके बाद बालिग हो चुका बच्चा अपना अकाउंट खुद से हैंडल कर सकता है। 15 साल का रहता है मैच्योरिटी पीरियड PPF अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है। आप चाहे तो मैच्योरिटी के बाद पूरा पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि अगर आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो इसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस पर मिलता है टैक्स छूट का लाभ PPF इनकम टैक्स की EEE कैटेगरी में आती है। यानी योजना में किए गए पूरे निवेश पर आपको टैक्स छूट का लाभ मिलता है। साथ ही इस योजना में निवेश से मिलने वाले ब्याज और निवेश की पूरी राशि पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता। आसानी से तैयार होगा बड़ा फंड इस स्कीम के जरिए अगर आप हर महीने 1 हजार रुपए निवेश करते हैं तो आपको 15 साल बाद 3 लाख 18 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं अगर 2 हजार रुपए महीना निवेश करते हैं तो आपको 15 साल बाद 6 लाख 37 हजार रुपए मिलेंगे। यहां जानें इसमें निवेश करने पर आपको कितना फायदा होगा। कौन खोल सकता है PPF अकाउंट? कोई भी व्यक्ति किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर यह अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है।

Source link

Tagged: Child Investment Finance Guide Investment Rules Kids Future Lakhpati Scheme PPF Account Public Provident Fund Savings Account

Post navigation

Previous: युवती से चचेरे भाइयों ने की मारपीट:मैनपुरी में पीड़िता ने मां की संपत्ति हड़पने की जताई आशंका, एसपी से लगाई गुहार
Next: रिपोर्ट- ED ने ₹81 हजार करोड़ की संपत्ति अटैच की:लोगों को ₹32 हजार करोड़ लौटाए; गिरफ्तारी में 27% की कमी आई, छापेमारी दोगुनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

कार लोन 8% से भी कम ब्याज पर मिल रहा:यूनियन बैंक 7.50% पर दे रहा कर्ज, लोन लेते समय इसकी अवधि का ध्यान रखें

rrshuklaji@gmail.com49 minutes ago 0

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद:भारतीय निर्यात पर ड्यूटी नहीं, 15 साल में 20 बिलियन डॉलर निवेश करेगा न्यूजीलैंड

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago 0

कार लोन 8% से भी कम ब्याज पर मिल रहा:यूनियन बैंक 7.50% पर दे रहा कर्ज, लोन लेते समय इसकी अवधि का ध्यान रखें

rrshuklaji@gmail.com3 hours ago 0

चांदी ₹1,270 गिरकर ₹2.28 लाख किलो पर आई:इस महीने ₹10 हजार सस्ती हो चुकी, 10 ग्राम सोने का दाम आज ₹888 कम हुआ

rrshuklaji@gmail.com4 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों के लिए लगा मेजरमेंट कैंप:286 बच्चों की जांच, 265 को मिलेंगे सहायक उपकरण

Recent Posts

  • प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों के लिए लगा मेजरमेंट कैंप:286 बच्चों की जांच, 265 को मिलेंगे सहायक उपकरण
  • रायबरेली में मंत्री ने की किसान योजनाओं की समीक्षा:बोले- जिले में खाद की कमी नहीं, हर जगह कराई जा रही सप्लाई
  • नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:सीतापुर में मारपीट में 5 लोग चोटिल, चौकी के घेराव का प्रयास; दोनों पक्षों पर केस दर्ज
  • न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला को ट्रेन ने कुचला:दोस्त के साथ ट्रेक पर बैठी थी; ट्रेन ऑपरेटर बोला- महिला हंस रही थी
  • ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा:सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने; 22 साल 4 महीने का रिकॉर्ड बनाया

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.