Kasganj BJP Training Class Planning Meeting

अमित यादव | कासगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कासगंज इकाई द्वारा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्णकान्त वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।

जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक दक्षता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंचासीन पदाधिकारियों में गौरीशंकर शर्मा, केत सिंह वर्मा, रमेश साहू, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, के.पी. सिंह और नवल कुलश्रेष्ठ शामिल थे।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में राजवीर सिंह भल्ला, के.पी. सिंह, शिवकुमार भारद्वाज, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, रामनिवास राजपूत, सुरेश माहेश्वरी, आकाशदीप रानू, महेंद्र बघेल, संजय सोलंकी, डॉ. शिवप्रताप सोलंकी, अनुरोध प्रताप सिंह, रविन्द्र ब्रह्मचारी, रूप किशोर कुशवाह, कुलदीप प्रतिहार, विजय लक्ष्मी कश्यप, प्रीति श्रीवास्तव, शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम प्रधान और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *