कानपुर में रिश्तेदारी में गई किशोरी से दुष्कर्म:शादी का दबाव बनाया, मना करने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं


कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा सोनकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी अपनी मौसी के घर गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला कृष्णा सोनकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे कानपुर-सागर हाईवे स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी किशोरी पर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने इंस्टाग्राम पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए। साथ ही, व्हाट्सएप के जरिए पीड़िता के पिता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं। मामले में घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *