![]()
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमबाग में गुरुवार रात फ्लैट की तीसरी मंजिल पर आग लगने के बाद खलबली मच गई। इसी तरह अंदर मौजूद परिवार बाहर निकाल और शोर मचा दिया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। एक नजर डालते हैं हादसे पर
बेगम बाग में गोपाल एनक्लेव है जिसकी तीसरी मंजिल पर गुरुवार देर रात आग लग गई। जैसे ही फ्लैट में मौजूद परिवार को आग का पता चला वह बाहर की ओर दौड़े। फ्लैट से बाहर आकर उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद नीचे के फ्लैट में रह रहे परिवार में बाहर निकल आए। देखते ही देखते फैल गई आग
परिवार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही आग फैलती चली गई। इसी दौरान आग ने फ्लैट के एक कोने में रखें गैस सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद सभी परिवार नीचे उत्तर आए और फायर ब्रिगेड का इंतजार करने लगे। कपड़ा कारोबारी का रहता है परिवार
जिस अपार्टमेंट के द्वितीय तल पर बने फ्लैट में आग लगी है, उसमें कपड़ा कारोबारी निमित्त जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को वह कारोबार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उनके परिवार में पत्नी इतिका के अलावा एक बेटा विराज भी है। इतिका किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान एक कमरे में आग लग गई। आग लगने के बाद वह आनन -फानन में फ्लैट से नीचे उतर आए और शोर मचा दिया। पूरे अपार्टमेंट में काला धुआं फैल फायर ब्रिगेड की गाड़ी के अलावा लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन उसके बाद भी पूरे अपार्टमेंट में काला धुआं फैल गया। आग बुझाने के बाद भी काफी देर तक लोग फ्लैट तक नहीं पहुंच पा रहे थे। धीरे-धीरे धुआं छटने लगा और उसके बाद पीड़ित परिवार ने फ्लैट में पहुंचकर सुरक्षित सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया।
Source link
बेगमबाग के अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी आग:शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने में जुटी