किसान हत्याकांड में 13 दिन बाद भी दो आरोपी फरार:गोंडा में पत्नी के सामने पड़ोसी ने हंसिये से गले पर कई वार किए थे


गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव में अन्नू कुमार चौबे (54) की हत्या के दो अन्य आरोपी 13 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। घटना 17 अप्रैल शाम करीब 4 बजे की है। नाली विवाद को लेकर तीन लोगों ने अन्नू पर हंसिये से हमला कर दिए थे। घटना में खून से लथपथ अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की 2 तस्वीरें… पत्नी के साथ अन्नू कुमार घर से गेहूं काटने निकले थे मृतक की पत्नी शिवकुमारी चौबे ने बताया कि वह अपने पति के साथ गेहूं की फसल काटने जा रही थीं। गांव के बाहर बाबा स्थान के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने मामूली बात पर विवाद शुरू किया और उनके पति के गले हंसिये कई बार वार कर दिए। घटना में अन्नू कुमार चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद मौके पर ही दम तोड़ दिए। एक आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पड़ोसी रामशृंगार शुक्ल, राजकुमार शुक्ल और मुंशीलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी रामशृंगार शुक्ल को घटना के एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, मामले के दो अन्य आरोपी राजकुमार शुक्ल और मुंशीलाल अभी भी फरार हैं। गुरुवार को मृतक के बेटे अंकित चौबे ने एसपी विनीत जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर बाती दोनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। हलथरमऊ चौकी प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया- मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है। ये खबर भी पढ़ें… रास्ते के विवाद में पड़ोसी की हंसिए से हत्या गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर 40 वर्षीय अन्नू दुबे की हंसिए से वार कर हत्या कर दी गई। पढ़िए पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *