![]()
उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई देने जा रहा बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे बुधार को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसे नए उत्तर प्रदेश की तेज रफ्तार, सशक्त सोच और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक बताया। विकास का नया मार्ग है यह सड़क परियोजना मंत्री नंदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की अभूतपूर्व गति हासिल की है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क के मामले में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी बनता जा रहा है और गंगा एक्सप्रेसवे इस दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। प्रयागराज को मिलेगा सीधा लाभ मंत्री नंदी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से प्रयागराज के व्यापार, सेवा क्षेत्र और स्थानीय उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी। बेहतर संपर्क व्यवस्था के कारण माल परिवहन आसान होगा, जिससे कारोबारियों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा मंत्री नंदी ने यह भी कहा, संगम नगरी प्रयागराज, जो आस्था और आध्यात्म का प्रमुख केंद्र है, वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस एक्स्रेसवे से यात्रा और अधिक सहज होगी। बेहतर संपर्क के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय व्यापार, होटल और परिवहन सेवाओं पर भी पड़ेगा। विरासत और विकास साथ-साथ मंत्री नंदी ने कहा कि प्रयागराज जहां आस्था, शिक्षा और इतिहास का संगम है, वहीं अब यह विकास की नई धारा का भी केंद्र बन रहा है। यह नया उत्तर प्रदेश है, जहां विरासत के साथ विकास और विश्वास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत संरचना तेजी से मजबूत हो रही है। प्रयागराज का गौरव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह शहर विकास के मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा।
Source link
गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज:औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बोले, यह सिर्फ सड़क नहीं, नए उत्तर प्रदेश की पहचान