दैनिक भास्कर के एडिटर शादाब समी की मां का निधन:सुल्तानपुर में कल किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, शुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं


दैनिक भास्कर के नेशनल आइडिएशन न्यूजरूम के एडिटर शादाब समी की मां किश्वर फातिमा (75) का मंगलवार शाम 4 बजे सुल्तानपुर स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। शादाब के बड़े भाई शहजाद समी ने जानकारी देते हुए बताया, किश्वर फातिमा को शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या थी। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने अंतिम सांस ली। किश्वर फातिमा को बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव इटकौली, थाना गोसाईंगंज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। घटना के बाद से आस-पड़ोस और रिश्तेदार शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। शादाब समी का परिवार कोतवाली नगर के सिविल लाइन में रहता है। उनके पिता अब्दुल समी सिद्दीकी का चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वे बलरामपुर कोर्ट से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें से एक बहन का भी पहले निधन हो चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *