![]()
झांसी में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भले ही स्पेशल ट्रेनें चलाई हों लेकिन, इन ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को मायूस कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने रेलवे से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का किराया तो दोगुना लिया ही साथ ही यात्रा का समय भी दो गुना कर दिया। मंगलवार को गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन (07676) अपने निर्धारित समय से 12.25 घंटे की देरी से गोरखपुर से चली, जो झांसी पहुंचने से पहले 15 घंटे लेट हो गई। इसके अलावा गोरखपुर-वेरावल स्पेशल एक्सप्रेस गोरखपुर से सिर्फ 8 मिनट की देरी से चली थी लेकिन 814 किलोमीटर का सफर तय करने से पहले 7 घंटे लेट होकर झांसी पहुंची। वहीं, गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली ट्रेन (01080) चलने से पहले 2.30 घंटे लेट हो गई। इस ट्रेन को दोपहर 2.30 बजे चलना था, अब ये गाड़ी शाम 5 बजे गोरखपुर से चलेगी। बता दें कि ये गाड़ी सोमवार को भी 17 घंटे की देरी से चली है और अभी तक झांसी नहीं पहुंची है। रेलवे के नेशनल ट्रेन इन्क्वारी सिस्टम के अनुसार ये गाड़ी 15.45 घंटे की देरी से आज शाम 5.55 बजे झांसी पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर-हड़पसर स्पेशल एक्सप्रेस (01416) 13.30 घंटे की देरी से झांसी पहुंच रही है। स्पेशल ट्रेनों की स्थिति को लेकर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन अक्सर इसलिए प्रभावित हो जाता है कि नियमित ट्रेनों को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाता है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें लेट हो जाती हैं। सामान्य और स्पेशल ट्रेनों के किराए में यह रहा अंतर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,100 रुपए और स्लीपर 415 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 555 रुपए और स्लीपर 170 रुपए। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ तक ● स्पेशल में एसी-3 का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 415 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 555 रुपए और स्लीपर 205 रुपए। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोरखपुर तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,205 रुपए और स्लीपर 455 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 945 रुपए और स्लीपर 360 रुपए। गोरखपुर से लखनऊ तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 385 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 555 रुपए और स्लीपर 225 रुपए। गोरखपुर से कानपुर तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 415 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 660 रुपए और स्लीपर 225 रुपए। गोरखपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,205 रुपए और स्लीपर 455 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 945 रुपए और स्लीपर 360 रुपए। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगरा कैंट तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 385 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 505 रुपए और स्लीपर 170 रुपए। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 385 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 505 रुपए और स्लीपर 190 रुपए। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 385 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 680 रुपए और स्लीपर 280 रुपए। हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 990 रुपए और स्लीपर 370 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस में एसी-3 का किराया 555 रुपए और स्लीपर 175 रुपए। हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 990 रुपए और स्लीपर 370 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 730 रुपए और स्लीपर 280 रुपए। हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक ● स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 990 रुपए और स्लीपर 370 रुपए। ● सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 730 रुपए और स्लीपर 280 रुपए।
Source link
झांसी में यात्री कर रहे स्पेशल ट्रेन का इंतजार:7 से 15 घंटे की देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्री बोले-किराए के साथ टाइम भी दो गुना ले रहे