![]()
शहर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम की तरफ से कूलिंग प्वाइंट बनाए जा रहे। सोमवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने 1090 चौराहे और नगर निगम मुख्यालय लालबाग पर प्वाइंट का उद्घाटन किया। पॉलिटेक्निक, पत्रकारपुरम में भी बन रहे
मेयर ने बताया कि नगर निगम की तरफ से 1090 चौराहे और लालबाग नगर निगम मुख्यालय के अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे पॉलिटेक्निक चौराहा, गोमती नगर पत्रकारपुरम चौराहा, जीएसटी भवन, जीपीओ विधानसभा मार्ग और भार्गव पेट्रोल पंप रोड पर भी इसी प्रकार के कूलिंग पॉइंट्स स्थापित किए जा रहे हैं। इन कूलिंग पॉइंट्स पर बेड, सोफा, कुर्सी, पंखा, कूलर, मटके का ठंडा पानी और खाने के लिए गुड़ जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ताकि आमजन को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके। रैनबसेरों को भी बनाया गया सुविधाजनक
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में पूर्व से संचालित 24 रैनबसेरों को भी इस योजना से गर्मी से राहत देने योजना है। इन रैनबसेरों में पहले से ही लोगों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध थी, अब यहां साफ और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई है। दोपहर की तपती धूप में इन रैनबसेरों में ठहर कर आराम कर सकते हैं और हीट वेव से बच सकते हैं। शहरभर में लगाए गए हैं जलपान केंद्र
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि जलकल विभाग के सहयोग से लखनऊ शहर के 150 से अधिक स्थानों पर कैनोपी लगाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है। इन जलपान केंद्रों पर मटकों में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध है, जिससे राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों को राहत मिल रही है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो पूरे दिन खुले में काम करते हैं।
Source link
लखनऊ में गर्मी से राहत के लिए बने कूलिंग प्वाइंट:मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया उद्घाटन, 150 जगहों पर कैनोपी से हो रही पानी की व्यवस्था