![]()
गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले ही सूचना जारी करते हुए निर्धारित समय में सहयोग की अपील की है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली संकट
33 केवी राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी राम जानकी नगर, मोती पोखरा और कृष्णा नगर फीडर की आपूर्ति शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर के 11 केवी दीवान बाजार, कोतवाली और बक्शीपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। अन्य फीडर भी रहेंगे प्रभावित
इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर के साथ ही राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस तीन और बशारतपुर फीडर की आपूर्ति भी शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
Source link
गोरखपुर में शनिवार को रहेगी बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील